सिलीगुड़ी: विशिष्ट सूत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अधीनस्थ एनजेपी थाना की पुलिस टीम ने २१.११.२०२६ की रात एएच–०२ स्थित तीनबत्ती मोड़ बस स्टैंड पर छापेमारी कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में मालदा निवासी २३ वर्षीय जियाउल हक और २८ वर्षीय रायहान मोमिन तथा सिक्किम निवासी ३४ वर्षीय वाशिप खान शामिल हैं। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से ३७५ ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद कर जब्त किया गया है।इस संबंध में एनजेपी थाने में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। तलाशी, जब्ती और गिरफ्तारी से संबंधित सभी प्रक्रियाएं एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप कठोरता से पूरी की गई हैं।मामले में आगे की जांच जारी है।





