पोद्दार छात्र निवास एलुमनी एसोसिएशन का दीपावली प्रीति सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न

b48ba356-cafc-43c5-94f1-fa8bd544a3c2

​कोलकाता: पोद्दार छात्र निवास एलुमनी एसोसिएशन के आयोजन में रविवार को न्यू टाउन स्थित बसेरा बैंक्वेट्स में दीपावली प्रीति सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ किया गया। इसके अलावा छात्रावास के वर्तमान विद्यार्थियों ने नृत्य सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जबकि पोद्दार हॉस्टल के पूर्व आवासीय विद्यार्थियों (एक्स बोर्डर्स) के परिवारजनों ने भी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।
​समारोह में वक्तव्य देते हुए वर्तमान अध्यक्ष श्री मनोहर अग्रवाल ने बताया कि पोद्दार छात्र निवास एलुमनी एसोसिएशन की स्थापना सन् २०१६ में हुई थी, जबकि छात्रावास की स्थापना वर्ष १९३५ में की गई थी। उनके अनुसार दीपावली के अवसर पर आयोजित यह संस्था का १०वाँ कार्यक्रम है। इसके अतिरिक्त हर वर्ष होली के अवसर पर भी छात्रावास में ही कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। विश्वभर में लगभग १,७०० एलुमनी सदस्य होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सदस्यों के बीच आत्मीयता और संबंध मजबूत करने के उद्देश्य से स्थापित एसोसिएशन अत्यंत सफल रही है। इससे जुड़े सदस्य विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत हैं और एक ही छात्रावास की पृष्ठभूमि से जुड़े होने के कारण आपस में मददगार बनना गौरव की बात है।
​इसी प्रकार पोद्दार छात्र निवास एलुमनी एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री बी. एल. बच्छावत ने बताया कि संस्था की शाखाएँ देश के सभी प्रमुख महानगरों के साथ-साथ दुबई, लंदन और अमेरिका तक फैली हुई हैं। एसोसिएशन के ही सक्रिय प्रयासों से पूरे छात्रावास भवन का पुनरुद्धार किया गया और संपूर्ण छात्रावास में एयर कंडीशनर लगाने की व्यवस्था की गई है। आपस में मिलने पर बेहद खुशी होती है और आपसी मेल-मिलाप तथा सद्भाव बढ़ाने के लिए ऐसे दीपावली प्रीति सम्मेलन आयोजित किए जाते हैं।
​उक्त समारोह में गोपाल झुनझुनवाला, अनिल पोद्दार, आनंद प्रकाश, राजेश सिंघानिया, मयूर अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य तथा गोविंद दोदराजका की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

About Author

Advertisement