सिलीगुड़ी के छात्र रौनक गिलरा की ऐतिहासिक सफलता पर महापौर की शुभकामनाएं‎‎

FB_IMG_1777636777013

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम के १३ नंबर वार्ड के निवासी रौनक गिलरा ने आई.एस.सी. परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तर बंगाल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर संभावित तृतीय स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। ‎इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम के अध्यक्ष गौतम देव ने रौनक गिलरा को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रौनक की यह सफलता केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे सिलीगुड़ी शहर के लिए गर्व का विषय है।‎महापौर ने आगे कहा कि कठिन परिश्रम, एकाग्रता और समर्पण के माध्यम से ही यह सफलता संभव हो पाई है। उन्होंने रौनक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आने वाले समय में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।‎ शहर के विभिन्न वर्गों से भी रौनक की इस उपलब्धि के लिए प्रशंसा का सिलसिला जारी है।

About Author

Advertisement