बरगी बांध क्रूज़ हादसा: ९ की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी

d2ec1d401659b34057a17461668bc7b417776020567181174_original

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बर्गी डैम के बैकवॉटर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ पर्यटकों से भरा एमपी टूरिज्म का एक क्रूज़ अचानक अनियंत्रित होकर नर्मदा नदी में पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक ९ लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई अन्य अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
हादसे का मुख्य कारण मौसम में आया अचानक बदलाव बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने पहले ही ४०-४० किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया था। इसके बावजूद क्रूज़ को पर्यटकों के साथ पानी में उतारा गया, जो सुरक्षा नियमों पर बड़े सवाल खड़े करता है।
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की निगरानी में एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अब तक १५ लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया है। राज्य सरकार ने मृतकों के आश्रितों को ४-४ लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। फिलहाल नदी में लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

About Author

Advertisement