सिलीगुड़ी: भारत सरकार के संसदीय कार्य तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजु आज सिक्किम के आधिकारिक दौरे पर बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुँचे। उनके आगमन के अवसर पर गृह विभाग की बागडोगरा इकाई की अतिरिक्त सचिव शर्मिष्ठा प्रधान, संपर्क अधिकारी तथा अभियोजन निदेशालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जिग्मी पिन्त्सो भूटिया सहित गृह विभाग के अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री रिजिजु सिक्किम के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। उनके इस दौरे के दौरान विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ मंगन जिले में स्थलीय निरीक्षण करने का कार्यक्रम भी निर्धारित है।









