​साइकिल को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं’: युवाओं से मनसुख मांडविया की अपील

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 82?

​नई दिल्ली: विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने देश की युवा पीढ़ी से साइकिल को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने की विशेष अपील की है।
​मंत्री मांडविया ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ (ट्विटर) पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए कहा कि साइकिल चलाना केवल एक दिन का शौक या व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक मजबूत और स्वस्थ जीवनशैली की पहचान है। उन्होंने कहा, “साइकिल हमें फिट रखती है, शरीर को ऊर्जावान बनाती है और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर करती है।”
​साइकिल यात्रा को पर्यावरण संरक्षण का सबसे सस्ता, बेहतर और टिकाऊ माध्यम बताते हुए मंत्री मांडविया ने उल्लेख किया कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने से प्रदूषण कम होगा, पेट्रोल-डीजल की बचत होगी और देश को फायदा पहुंचेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को याद करते हुए उन्होंने कहा कि ईंधन से चलने वाले वाहनों पर निर्भरता कम करने के लिए साइकिल एक प्रभावी और सकारात्मक समाधान है।
​मंत्री मांडविया ने ‘फिट इंडिया’ अभियान के तहत संचालित ‘संडे ऑन साइकिल’ (रविवार साइकिल यात्रा) कार्यक्रम की सराहना करते हुए जानकारी दी कि देश के लाखों युवा इसमें भाग ले रहे हैं। आगामी रविवार को देश भर में आयोजित होने वाला ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम विश्व साइकिल दिवस को समर्पित होगा, इसलिए उन्होंने सभी युवाओं से ‘फिट इंडिया ऐप’ पर पंजीकरण (रजिस्टर) करने और अपने दोस्तों तथा परिवार के साथ इसमें भाग लेने का आग्रह किया है।
​मंत्री मांडविया ने कहा, “इस विशेष दिन पर, हम सभी साइकिल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और एक फिट, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।”

About Author

Advertisement