सांसद राजू बिष्ट द्वारा गोजमुमो प्रमुख विमल गुरुंग को जन्मदिन की शुभकामनाएं

FB_IMG_1784287598843

दार्जिलिंग: दार्जिलिंग के लोकप्रिय लोकसभा सांसद राजू बिष्ट ने गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (गोजमुमो) के प्रमुख विमल गुरुंग को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
​अपने आधिकारिक सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देते हुए सांसद बिष्ट ने गुरुंग को ‘दाजू’ (बड़े भाई) संबोधित कर आत्मीयता प्रकट की है। उन्होंने विमल गुरुंग के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए लिखा है, “महाकाल बाबा का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे और आप इसी प्रकार हमारे लोगों और राष्ट्र की सेवा में निरंतर समर्पित रहें।”
​राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय नेता गुरुंग को उनके जन्मदिन के अवसर पर सांसद बिष्ट सहित अनेक शुभचिंतकों ने बधाई और मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।

About Author

Advertisement