उपराष्ट्रपति ने ‘आरएसएस@ १००’ पुस्तक का किया विमोचन

FB_IMG_1784318179158

​नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष गरिमामयी समारोह में ‘आरएसएस@१००: ए सेंचुरी ऑफ सर्विस, यूनिटी एंड सैक्रीफाइस’ पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक श्री श्याम जाजु और श्री अनुपम त्रिवेदी हैं।
​इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आई यह पुस्तक संगठन के सेवा, एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण के १०० वर्षों के सफर को रेखांकित करती है।

विमोचन कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता, आईजीएनसीए के अध्यक्ष श्री राम बहादुर राय, आरएसएस के प्रांत संघचालक श्री पवन जिंदल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और प्रतिष्ठित अतिथि शामिल हुए।

About Author

Advertisement