श्रीलंका से हटाई गई महिला चैंपियंस ट्रॉफी, मेजबानी की दौड़ में भारत

Screenshot_20260831_224041_Google

कोलंबो: अगले वर्ष पहली बार आयोजित होने वाली महिला आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को श्रीलंका से स्थानांतरित किया जाएगा। प्रतियोगिता की मेजबानी श्रीलंका में तय थी, लेकिन विश्व क्रिकेट की नियामक संस्था आईसीसी ने श्रीलंका को मेजबान की सूची से हटा दिया है। आईसीसी ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी के सचिव प्रकाश शाफ्टर ने प्रतियोगिता को श्रीलंका से स्थानांतरित किए जाने की पुष्टि की है।
फरवरी २०२७ में होने वाली छह टीमों की इस प्रतियोगिता के नए मेजबान के रूप में भारत सबसे आगे बताया जा रहा है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में सरकारी हस्तक्षेप के चलते आईसीसी ने यह फैसला लिया बताया गया है। इसके साथ ही एसएलसी का आईसीसी बोर्ड में प्रतिनिधित्व भी निलंबित कर दिया गया है।
मेजबानी से श्रीलंका के बाहर होने के बाद टूर्नामेंट में उसकी भागीदारी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। नए मेजबान और भाग लेने वाली टीमों पर आगामी आईसीसी बैठक में अंतिम फैसला होने की संभावना है।

About Author

Advertisement