लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में लगी आग

Screenshot_20260416_182726_Facebook

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के हॉस्पिटल मोड़ के पास स्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार रात सबसे पहले भवन की छत पर बने एक कमरे से धुआं निकलता देखा गया, जिसके बाद कुछ ही क्षणों में आग ने भयानक रूप ले लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। इसके बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
कर्मचारियों ने बताया कि जिस कमरे में आग लगी थी, उसका उपयोग भंडार कक्ष के रूप में किया जा रहा था। वहां वातानुकूलन यंत्र, बिजली के तार और अन्य उपकरण रखे हुए थे।
फिलहाल आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

About Author

Advertisement