रूस की ओजोन कंपनी के लॉजिस्टिक हब पर यूक्रेन का ड्रोन हमला

2378446a-b9ce-4861-9912-2a844cc2454e

मॉस्को: यूक्रेन ने रूस की दूसरी सबसे बड़ी ऑनलाइन खुदरा कंपनी ‘ओजोन’ के दागेस्तान क्षेत्र स्थित चार लॉजिस्टिक हब पर ड्रोन हमला किया है। माखाच्कला क्षेत्र में स्थित इन केंद्रों पर हुए हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में लॉजिस्टिक केंद्रों में आग लगी हुई और घना धुआँ उठता दिखाई दे रहा है। हमले में कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी है। घटना के बाद प्रभावित क्षेत्र में बचाव दल और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। हमले में ओजोन के गोदाम और सामान परिवहन से संबंधित बुनियादी ढाँचे को नुकसान पहुँचने की आशंका है। हालांकि, नुकसान का विस्तृत विवरण और हमले की जिम्मेदारी को लेकर संबंधित पक्षों की ओर से अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

About Author

Advertisement