यूक्रेन में रूस का हवाई हमला, दो लोगों की मौत

245037c7-2f98-448b-bf6b-d766d8e3663d

नई दिल्ली: रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में एक और हवाई हमला किया है। कीव के मेयर विताली क्लित्स्को ने बताया कि हमले में कुछ गोदाम क्षतिग्रस्त हुए हैं। हमले में कम से कम दो लोगों की मौत होने की खबर है।
यूक्रेनी वायुसेना ने बैलिस्टिक मिसाइल हमले की चेतावनी दी थी।
इससे पहले राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा था कि उनके पास खुफिया जानकारी है कि रूस यूक्रेन पर बड़े हमले की योजना बना रहा है।
अंतरराष्ट्रीय मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार, रूस ने सर्दी आने से पहले ही यूक्रेन के ऊर्जा और परिवहन बुनियादी ढांचे पर हमले तेज कर दिए हैं।

About Author

Advertisement