नाइजीरिया में सैन्य विमान दुर्घटना

223f338a-5830-4ae4-9ace-ab8a1eb4bdd6

नाइजीरिया: नाइजीरिया के दक्षिणी ओंडो राज्य में एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 25 लोगों की मौत हो गई। नाइजीरियाई वायुसेना के एटीआर-42 विमान में 20 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे।
लागोस के लिए नियमित उड़ान पर रवाना हुआ विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद रडार से संपर्क से बाहर हो गया था। खोज अभियान के दौरान विमान का मलबा ओंडो के इग्बोकाडा शहर में नदी के किनारे स्थित एक नौसैनिक अड्डे के पास मिला, अधिकारियों ने बताया।
दुर्घटना के बाद विमान में सवार लोगों की संख्या को लेकर कुछ समय तक भ्रम की स्थिति भी बनी रही। नागरिक उड्डयन मंत्री फेस्टस केयामो ने शुरू में बताया था कि विमान में 32 लोग सवार थे, लेकिन वायुसेना ने बाद में पुष्टि की कि विमान में 20 यात्री और पांच चालक दल के सदस्यों सहित कुल 25 लोग ही सवार थे।वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

About Author

Advertisement