नई दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अर्थव्यवस्था और पर्यटन मंत्री महामहिम अब्दुल्ला बिन तौक अल मर्री के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से मुलाकात की।
संसद भवन में आयोजित इस शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत और यूएई के आर्थिक, व्यापारिक तथा पारस्परिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। लोकसभा सचिवालय द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस बैठक में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यूएई के मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया। साथ ही, प्रतिनिधिमंडल को संसद के आधिकारिक प्रसारण चैनल ‘संसद टीवी’ की कार्यप्रणाली और तकनीकी व्यवस्थाओं से भी अवगत कराया गया।










