नई दिल्ली: भारतीय रेल मंत्रालय ने जलढाका के लिए १७ किलोमीटर लंबी एक नई रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी देते हुए लगभग ₹२७२ करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। यह नया रेल मार्ग चालसा के पास खुनिया मोड़ से शुरू होकर जलपाईगुड़ी और कालिम्पोंग के वन क्षेत्रों से होकर गुजरेगा।
सांसद राजू बिष्ट द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस रेल संपर्क से भारत-चीन-भूटान त्रि-जंक्सन क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार होगा और जलढाका-बिंदु-तोडे टांग्टा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
मानसून के बाद रेलवे और पश्चिम बंगाल वन विभाग द्वारा प्रस्तावित नई लाइन के लिए एक संयुक्त सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा। क्षेत्र में आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता देने के लिए सांसद बिष्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।










