युवती से दुष्कर्म का आरोप, क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पुलिस हिरासत में

IMG-20260811-WA0097(1)

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के युवा क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को एक आपराधिक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक मेडिकल छात्रा ने पोरेल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, मारपीट करने और आपराधिक धमकी देने का आरोप लगाया है। पोरेल की गिरफ्तारी के बाद हुगली (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक कुंवर भूषण सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि उनके (पोरेल) खिलाफ मामला दर्ज था और गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया है। चिनसुराह की एक अदालत ने पोरेल की जमानत याचिका खारिज कर दी है और उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
​पोरेल को मोगरा पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार किया था। पोरेल को कलकत्ता उच्च न्यायालय के २० जुलाई के आदेश के बाद गिरफ्तार किया गया। अदालत ने पुलिस को इस मामले में क्रिकेटर को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। अदालत ने शिकायतकर्ता की तस्वीरों के प्रसार को रोकने के लिए पोरेल के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी ज़ब्त करने का आदेश दिया था। कर्नाटक की एक युवा मेडिकल छात्रा ने २३ जून को मोगरा पुलिस स्टेशन में पोरेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

About Author

Advertisement