मुख्य निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा मांगने पर राहुल-प्रियंका पर ४ एफआईआर

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 75?

​नई दिल्ली: भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के कई नेताओं के खिलाफ चार एफआईआर दर्ज की हैं।
​पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने, सरकारी काम में बाधा डालने और बीएनएसएस की धारा १६३ का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। दिल्ली के जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया था, जिसके बाद काफी तीखी बहस हुई। प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी समेत कई महिला नेता संविधान की प्रति लेकर सड़क पर बैठ गईं, जिन्हें बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस मामले में कई सांसदों और कार्यकर्ताओं समेत करीब ९१ लोगों को हिरासत में लिया गया था।

About Author

Advertisement