गंगटोक: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (गोले) ने राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से मुलाकात कर उनके सफल कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री गोले ने सिक्किम की जनता और अपनी ओर से बधाई संदेश देते हुए कहा कि राज्यपाल माथुर की संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और गरिमापूर्ण नेतृत्व ने राज्य की प्रगति और कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र सेवा में निरंतर सफलता की कामना की।











