मालदा: रेल पुलिस ने पिछले गुरुवार रात मालदा टाउन स्टेशन से दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। रेल पुलिस के सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम मोहम्मद सोनी और शफिकुल आलम हैं।
रेल पुलिस ने बताया कि इन दोनों बांग्लादेशियों को मालदा टाउन स्टेशन के टिकट काउंटर क्षेत्र के पास से हिरासत में लिया गया।
जांच में पुलिस को पता चला कि वे बांग्लादेश के चाँपाई नवाबगंज और जमालपुर जिलों के निवासी हैं। रेल पुलिस का दावा है कि दोनों एक लाइनमैन की मदद से कालियाचक सीमा क्षेत्र के रास्ते मालदा में प्रवेश किए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को दोनों को मालदा जिला अदालत में पेश किया गया।








