भोरर आलो थाना में मनाया गया अरण्य सप्ताह

FB_IMG_1784394323010

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत भोरर आलो थाना परिसर में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए ‘अरण्य सप्ताह’ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में थाना परिसर के भीतर एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
​”एक पेड़ माँ के नाम” के संदेश के साथ आयोजित इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा करना और एक स्वच्छ, स्वस्थ तथा संधारणीय (सस्टेनेबल) भविष्य के निर्माण के लिए सभी को प्रेरित करना है। हरित कल के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा उठाया गया यह छोटा सा कदम आज के समय में बेहद सराहनीय माना जा जा रहा है।

About Author

Advertisement