गंगटोक: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिक्किम प्रदेश के अध्यक्ष डी.आर. थापा ने आज अपर बर्तुक निर्वाचन क्षेत्र के मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।
बैठक के दौरान, प्रदेश अध्यक्ष थापा ने निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों और बूथ समितियों के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की। कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत व गतिशील बनाने पर जोर दिया।
अध्यक्ष थापा ने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ संगठन के विस्तार में जुटने और जन कल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और लोक-कल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता आगामी दिनों में और अधिक मुस्तैदी से कार्य करें।











