भक्तिनगर थाना में ‘अरण्य सप्ताह’ के तहत वृक्षारोपण, पुलिस ने दिया “एक पेड़ मां के नाम” का संदेश

FB_IMG_1784053534780

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत भक्तिनगर थाना परिसर में मंगलवार को ‘अरण्य सप्ताह’ के उपलक्ष्य में एक व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पुलिस कर्मियों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और थाने के आसपास विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।
​इस अभियान के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने समाज में यह संदेश प्रसारित किया है कि आज लगाया गया हर एक पौधा आने वाले कल को अधिक हरित, स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

गौरतलब है कि इस बार अरण्य सप्ताह के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” (एकती गाछ मायेर नामे) अभियान पर विशेष जोर दिया जा रहा है। भक्तिनगर पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे पर्यावरण संरक्षण के इस महायज्ञ में शामिल हों और अपनी प्रकृति को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।

About Author

Advertisement