नई दिल्ली: बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं और बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बिहार सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बिहार को समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से एक सशक्त बिहार और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प अवश्य सफल होगा।









