बागडोगरा हवाई अड्डे से टीएमसी के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार​

untitled-design-16-1784719182

बागडोगरा: ​तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिजीत डे भौमिक को बुधवार को बागडोगरा हवाई अड्डे से काेचबिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने उन्हें हवाई अड्डा परिसर से हिरासत में लिया।​ इस अचानक हुई गिरफ्तारी से स्थानीय राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें अपनी हिरासत में लेकर काेचबिहार के लिए रवाना हो गई है। ​अभिजीत डे भौमिक को किस मामले और किन धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है, इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। मामले की आगे की जांच जारी है।

About Author

Advertisement