कोलकाता: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के माननीय सदस्य डॉ. पार्थ बिस्वास ने पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री श्री शुभेन्दु अधिकारी से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान दोनों महानुभावों के बीच राज्य में अनुसूचित जाति के शिक्षा, कल्याण और समग्र विकास के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान राज्य में अनुसूचित जाति समुदाय के जीवन स्तर में सुधार लाने तथा शिक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर गहन विचार-विमर्श किया गया।









