मुख्यमन्त्री खांडू ने दी बधाई
ईटानगर: मेक्सिको के त्लाक्सकाला में आयोजित ‘वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स २०२६’ में भारतीय एथलीट टिंगोंग वांगपान ने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।
वांगपान ने पुरुषों की २०० मीटर टी३७ स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने उन्हें बधाई दी है।
मुख्यमंत्री खांडू ने सोशल मीडिया पर बधाई संदेश साझा करते हुए लिखा, “वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स २०२६ में पुरुषों की २०० मीटर टी३७ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर श्री टिंगोंग वांगपान को हार्दिक बधाई। अरुणाचल प्रदेश को आपकी इस उपलब्धि पर गर्व है।” मुख्यमंत्री ने एथलीट वांगपान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश और राज्य का नाम रोशन करते रहेंगे।










