सामाजिक सौहार्द और एकता का दिया गया संदेश
बागडोगरा: सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत बागडोगरा थाना की ओर से ‘विजया सम्मेलनी २०२६’ का आयोजन अत्यंत उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। बागडोगरा स्थित स्टेप रिसॉर्ट में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम ने आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामुदायिक एकजुटता की एक सुंदर मिसाल पेश की।इस गरिमामय समारोह में पश्चिम बंगाल सरकार के पर्यटन एवं संसदीय कार्य मंत्री माननीय डॉ. शंकर घोष सहित क्षेत्र की कई अन्य प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं।समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सामंजस्य और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। बागडोगरा पुलिस की इस पहल से पुलिस और आम जनता के बीच के संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे तथा कम्युनिटी पुलिसिंग को नई मजबूती मिलेगी।





