गैंगटॉक: भारत का प्रसिद्ध हार्ड रॉक और हैवी मेटल बैंड ‘गिरिश एंड द क्रॉनिकल्स’ (जीएटीसी) इबेरियन प्रायद्वीप (पुर्तगाल और स्पेन) में अपने आगामी शो के लिए पूरी तरह से तैयार है।
यूरोप के अपने पिछले संगीत दौरे के लगभग एक साल बाद बैंड एक बार फिर वापसी कर रहा है। इस दौरान २१ से २३ अगस्त तक आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ‘१७वें मिलाग्रे मेटालेइरो ओपन एयर फेस्टिवल’ के माध्यम से बैंड पुर्तगाल में अपना पहला डेब्यू करने जा रहा है। इस फेस्टिवल में पैराडाइज लॉस्ट, द हॉन्टेड, एनफोर्सर, क्रेमेटोरी, प्रिमल फियर और आयरन मेडन के पूर्व गायक ब्लेज़ बेली जैसे दिग्गज अंतर्राष्ट्रीय मेटल कलाकारों का जमावड़ा रहेगा।
पुर्तगाल के कार्यक्रमों के बाद जीएटीसी २९ अगस्त को स्पेन के बर्गोस में आयोजित ‘वाल्डोर रॉक फेस्टिवल’ में मुख्य प्रस्तुति (हेडलाइनर) देगा। वर्ष २०२२ से ही बर्गोस के दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा यह बैंड इस साल अपने दूसरे अंतर्राष्ट्रीय दौरे पर है।
इससे पूर्व मार्च २०२६ में ऑस्ट्रेलिया का सफल दौरा कर चुका यह बैंड फिलहाल अपने चौथे स्टूडियो एल्बम की तैयारियों में व्यस्त है, जिसका हाल ही में जारी हुआ सिंगल ट्रैक ‘जनरेशन कावर्ड’ काफी चर्चा में है।










