पाकयोंग: पाकयोंग जिले के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई है। शुक्रवार को जिला कलेक्टर परी विश्नोई ने अपने कार्यालय में प्रभावित लाभार्थियों को १ लाख ३० हजार रुपये की अनुग्रह सहायता राशि सौंपी।
यह सहायता राशि राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) के नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार प्रदान की जा रही है। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे निरंतर राहत और प्रतिक्रिया उपायों के तहत इस सहायता राशि का वितरण किया गया है।










