शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी और दक्षिण अफ्रीकी प्रतिनिधिमंडल के बीच द्विपक्षीय बैठक

4bc623e0-3a07-4a25-ab95-e917e7bb0fd2

उच्च शिक्षा और अनुसंधान में सहयोग बढ़ाने पर सहमति

भुवनेश्वर: भारत के केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी और दक्षिण अफ्रीका के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के बीच शिक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
​ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित १३वें ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों के सम्मेलन के दौरान शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने दक्षिण अफ्रीका की बुनियादी शिक्षा मंत्री सिविवे ग्वारुबे और उच्च शिक्षा एवं प्रशिक्षण उप मंत्री डॉ. दुबे-नकुबे के साथ द्विपक्षीय चर्चा की।
​बैठक के दौरान दोनों देशों के मंत्रियों ने संस्थागत सहयोग को मजबूत करने, अकादमिक गतिशीलता (एकेडेमिक मोबिलिटी) को बढ़ावा देने, अनुसंधान साझेदारी को आगे बढ़ाने और उच्च शिक्षा तथा कौशल विकास के क्षेत्रों में आपसी सहयोग का विस्तार करने पर विचार-विमर्श किया।
​इस बैठक से दोनों देशों के शैक्षणिक संस्थानों के बीच संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे तथा शोध और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।

About Author

Advertisement