पश्चिम बंगाल चुनाव: मतगणना के बीच हिंसा और तनाव, ममता और अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर केंद्रीय बल तैनात

tdu11qeg_abhishek-banerjee-mamata-banerjee-abhishek-banerjee-ani_625x300_22_August_24

काेलकाता: ​पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव २०२६ के नतीजों के रुझानों में जहां एक ओर बड़ा उलटफेर नजर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर राज्य के कई जिलों से हिंसा की खबरें भी आ रही हैं। बिगड़ते हालात को देखते हुए चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है।
​रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) १९१ सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार करती दिख रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ९७ सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। वाम गठबंधन ३ और अन्य २ सीटों पर आगे हैं। इन रुझानों के आते ही भाजपा खेमे में भारी उत्साह है और कार्यकर्ता सड़कों पर जश्न मना रहे हैं।
​हिंसा की बात करें तो आसनसोल में काउंटिंग सेंटर के बाहर तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमले की खबर है, जिसके बाद वहां भारी तनाव पैदा हो गया। इसके अलावा नोआपाड़ा और बीजपुर में भी प्रत्याशियों पर हमले के आरोप लगे हैं। कालीघाट और आसपास के इलाकों में भी तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About Author

Advertisement