पश्चिम बंगाल की गरिमा पुनर्स्थापित करने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं मिथुन चक्रवर्ती: शुभेंदु अधिकारी

FB_IMG_1778945843680


कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य तथा प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ कोलकाता में शिष्टाचार भेंट की पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने।
‎भेंट के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि २०२१ के बाद से लेकर २०२६ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गठन तक पश्चिम बंगाल के परिवर्तन के उद्देश्य से तथा राज्य की खोई हुई गरिमा को पुनर्स्थापित करने के लिए मिथुन चक्रवर्ती निरंतर परिश्रम करते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती राज्य के एक छोर से दूसरे छोर तक घूमकर जनता के साथ खड़े रहे हैं और परिवर्तन का संदेश पहुंचाते रहे हैं।
‎मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की माताओं और बहनों के ऊपर अत्याचार अथवा राष्ट्रवादी लोगों के प्रति उत्पीड़न के विरुद्ध मिथुन चक्रवर्ती जिस प्रकार मुखर होकर सामने आए और जनता के साथ खड़े रहे, उसके लिए वे उन्हें नमन करते हैं।

About Author

Advertisement