पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटन्स की ४ विकेट से रोमांचक जीत

IMG-20260504-WA0003

अहमदाबाद: आईपीएल २०२६ के ४६वें मैच में गुजरात टाइटन्स ने पंजाब किंग्स को ४ विकेट से हरा दिया। इस सीज़न में पंजाब किंग्स की यह लगातार दूसरी हार है, जबकि गुजरात की लगातार तीसरी जीत है। हार के बावजूद पंजाब किंग्स ९ मैचों में १३ अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि गुजरात टाइटन्स १० मैचों में १२ अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब किंग्स ने २० ओवर में ९ विकेट खोकर १६३ रन बनाए। खराब शुरुआत के बाद सूर्यांश शेगड़े ने सबसे ज्यादा ५७ रन बनाए। उन्होंने छठे नंबर पर आकर ५ छक्के और ३ चौके लगाए। इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने ३१ गेंदों में ४० रन बनाए। सूर्यांश और स्टोइनिस ने छठे विकेट के लिए ७९ रनों की साझेदारी की। कप्तान श्रेयस अय्यर ने १९ रन बनाए। प्रियांश आर्या १ और प्रभसिमरन सिंह १५ रन बनाकर आउट हुए।
गुजरात के गेंदबाज़ों में जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इसके अलावा कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज ने २-२ विकेट हासिल किए।
जवाब में गुजरात टाइटन्स ने १९.५ ओवर में ६ विकेट खोकर १६७ रन बनाकर मैच जीत लिया। ओपनर साई सुदर्शन ने ४१ गेंदों में सबसे ज्यादा ५७ रन बनाए। उन्होंने ५ चौके और १ छक्का लगाया। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद ४० रन बनाए। उन्होंने २३ गेंदों में ५ चौके और १ छक्का लगाया। जोस बटलर ने २६ रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ५ रन बनाकर आउट हो गए।
पंजाब किंग्स के गेंदबाज़ों में अर्शदीप सिंह और विजयकुमार वैशाख ने २-२ विकेट लिए।

About Author

Advertisement