नया पश्चिम बंगाल ब्रांड: विविधता और मानवीय आत्मीयता की पहचान

IMG-20260904-WA0101

कोलकाता: पश्चिम बंगाल हिमालय की पर्वतशृंखलाओं से लेकर सुंदरवन के मैंग्रोव वनों तक फैला हुआ अद्भुत विविधता वाला गंतव्य है। यहाँ जीवंत परंपरा और संस्कृति, समकालीन रचनात्मकता तथा लोगों की गर्मजोशी और सहज आतिथ्य पर्यटकों को एक विशेष अनुभव प्रदान करते हैं।
नए पश्चिम बंगाल ब्रांड का उद्देश्य केवल डेस्टिनेशन प्रमोशन तक सीमित न रहकर विश्वस्तरीय और दीर्घकालिक डेस्टिनेशन आइडेंटिटी का निर्माण करना है। इसकी नींव दो विशिष्ट शक्तियों- असाधारण विविधता और गहरे मानवीय संबंध पर आधारित है।
नया लोगो इस अवधारणा के विशिष्ट विजुअल एक्सप्रेशन के रूप में प्रस्तुत होगा। यह समकालीन स्वरूप का होने के साथ-साथ बंगाल की सांस्कृतिक जड़ों और पहचान से जुड़ा होगा। इससे विश्व मंच पर पश्चिम बंगाल की पहचान, स्मरणीयता और आत्मविश्वास को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
नई पहचान पर्यटकों को भारत के बारे में बनी पूर्वधारणाओं से आगे सोचने के लिए प्रेरित करते हुए सवाल करती है— “व्हाट फील्स डिफरेंट अबाउट इंडिया हियर?” अर्थात्, “यहाँ भारत के अनुभव में ऐसा क्या अलग महसूस होता है?” यही सवाल नए पश्चिम बंगाल ब्रांड की मूल भावना का उत्तर है।

About Author

Advertisement