तारातला में हुए दुखद हादसे के बाद सभी निर्माण कार्यों को रोकने का मुख्यमंत्री का आदेश

WhatsApp Image 2026-06-24 at 3.37.27 PM

कोलकाता: कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार को एक कारखाने की छत गिरने से तीन मजदूरों की मौत और कई लोगों के दबने की दुखद घटना के बाद राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता नगर निगम क्षेत्र में चल रहे सभी निर्माण कार्यों को तत्काल प्रभाव से ३१ जुलाई तक रोकने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में मंजूर की गई सभी निर्माण परियोजनाओं की भी दोबारा जांच की जाएगी।
​मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कोलकाता नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, सिविल डिफेंस, दमकल विभाग और पुलिस के प्रतिनिधियों को मिलाकर एक विशेष ऑडिट टीम बनाई जाएगी। सुरक्षा मानकों और निर्माण योजनाओं की जांच में सही पाए जाने वाले प्रोजेक्ट्स को ही १ अगस्त से दोबारा काम शुरू करने की अनुमति मिलेगी। हालांकि, अस्पतालों और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े निर्माण कार्यों को इस रोक से बाहर रखा गया है। शुरुआती रिपोर्ट में तारातला निर्माण योजना में कमियां सामने आई हैं और घायलों का इलाज एसएसकेएम अस्पताल में चल रहा है।

About Author

Advertisement