जेपी नड्डा ने नागालैंड के भूस्खलन प्रभावित मोन जिले का किया दौरा

FB_IMG_1785954687183

पीड़ितों को राहत और पुनर्वास का दिया आश्वासन

​कोहिमा/नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने नागालैंड के मोन जिले में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया, पीड़ित परिवारों से मुलाकात की तथा ‘कोन्याक यूनियन कार्यालय’ में विस्थापित नागरिकों से बातचीत कर उनका हाल जाना।
​सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए जेपी नड्डा ने केंद्र सरकार की ओर से मोन जिले के निवासियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
​उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार इस कठिन समय में नागालैंड सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है। प्रभावित प्रत्येक परिवार को सभी आवश्यक सहायता मिलना सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार अत्यंत संवेदनशीलता और पूर्ण समन्वय के साथ काम कर रही है।

About Author

Advertisement