चेल्सी का विजय अभियान जारी, मैनचेस्टर यूनाइटेड को मिली पहली जीत

लण्डन: इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल के मौजूदा सीजन में चेल्सी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। वहीं, शुरुआती झटके के बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड भी जीत की पटरी पर लौट आई है।
​रविवार रात खेले गए रोमांचक मुकाबले में चेल्सी ने ब्राइटन को ४-३ से हरा दिया। अपने घरेलू मैदान स्टैमफोर्ड ब्रिज पर शुरुआत में दबाव झेलने के बाद चेल्सी ने ३२ मिनट के भीतर तीन गोल करके मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी।
​चेल्सी की ओर से रोमियो लाविया ने चौथे, पेड्रो नेटो ने १४वें, जोआओ पेड्रो ने ३२वें और कोल पाल्मर ने ७४वें मिनट में गोल दागे। ब्राइटन के लिए मालिक यालकोये ने ३५वें और पास्कल ग्रोब ने इंजरी टाइम के छठे मिनट में गोल किए। मैच के ६३वें मिनट में जोआओ पेड्रो से आत्मघाती गोल हुआ। इस जीत के साथ चेल्सी २ मैचों में ६ अंक लेकर गोल अंतर के आधार पर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
​दूसरी ओर, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच टाउन को ५-२ से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए इस मुकाबले में स्टार खिलाड़ी ब्रूनो फर्नांडेज ने शानदार हैट्रिक बनाई। उन्होंने ४०वें, ६१वें और ६८वें मिनट में गोल किए। इसके अलावा ब्रायन एम्ब्यूमो ने ८२वें मिनट में गोल दागा, जबकि ५६वें मिनट में जैकब ग्रीव्स ने आत्मघाती गोल किया।
​इप्सविच टाउन की ओर से लीफ डेविस ने २९वें और चुबा एकपोम ने इंजरी टाइम के पहले मिनट में गोल दागे। इस जीत के साथ मैनचेस्टर यूनाइटेड ३ अंकों के साथ १०वें स्थान पर आ गई है।
​अन्य मुकाबलों में सुंदरलैंड ने फुलहम को १-० से और न्यूकैसल ने टोटेनहम को २-० से पराजित किया।

About Author

Advertisement