कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वाम दलों और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
बुधवार शाम कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कम्युनिस्ट विदेशी विचारधारा और विदेशी शक्तियों से संचालित होकर ३४ वर्षों तक बंगाल पर शासन करते रहे। वहीं, तृणमूल कांग्रेस को ‘जमाती तृणमूल’ बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति का अब अंत हो चुका है।
”ग्रेटर बांग्लादेश का सपना देखने वाले जमातियों को हमने विदा कर दिया है। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल का नवनिर्माण होगा”, मुख्यमंत्री बाेले।
सीएम शुभेंदु ने राज्य में ‘लैंड जिहाद’ और ‘लव जिहाद’ को रोकने का आह्वान करते हुए कहा कि बंगाल अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल कर तृणमूल कांग्रेस के १५ वर्षों के शासन का अंत किया और मई २०२६ में पहली बार राज्य की सत्ता संभाली।










