नई दिल्ली: नई दिल्ली में ग्रामीण विकास और पंचायत राज से संबंधित संसदीय स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान “ग्रामीण विकास में बैंकों की भूमिका” विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत जिस तेजी से प्रगति कर रहा है, उसके मद्देनजर ग्रामीण विकास को गति देने में बैंकों की भूमिका बेहद अहम होने वाली है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने के लिए ऋण की आसान उपलब्धता, किसानों, कारीगरों और कृषि-उद्यमियों को सहायता प्रदान करना मुख्य कुंजी है।





