खिलाड़ियों के विरोध के बाद विंबलडन ने पुरस्कार राशि में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की

7a9fcfe3-a3f2-4c2a-9752-0b96d53e02eb

लंदन: खिलाड़ियों द्वारा राजस्व में अधिक हिस्सेदारी की मांग के बीच विंबलडन ने कुल पुरस्कार राशि में २० प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है। अगले महीने होने वाले इस ग्रास कोर्ट ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट में एकल चैंपियन को अब ३६ लाख पाउंड (४८ लाख डॉलर) प्राप्त होंगे। ऑल इंग्लैंड क्लब के अध्यक्ष डेबोरा जेवन्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि खिलाड़ियों को दैनिक भत्ते सहित कुल पुरस्कार राशि ६ करोड़ ४२ लाख पाउंड (८ करोड़ ५८ लाख डॉलर) होगी।
​खिलाड़ी लंबे समय से चारों ग्रैंड स्लैम से होने वाली कमाई में अधिक हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं और हाल ही में उन्होंने सामूहिक कार्रवाई की दिशा में कदम उठाना शुरू किया है। फ्रेंच ओपन से पहले दुनिया की नंबर १ खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने बयान दिया था कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो खिलाड़ियों को किसी न किसी स्तर पर बहिष्कार करना पड़ेगा। पुरुष एकल में दुनिया के नंबर १ खिलाड़ी यानिक सिनर के साथ-साथ कोको गॉफ और अन्य खिलाड़ियों ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात सामने रखी थी। इसके बाद रोलां गैरो (फ्रेंच ओपन) टूर्नामेंट शुरू होने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शीर्ष १० खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट से होने वाली कमाई में अपने हिस्से को लेकर सांकेतिक विरोध जताते हुए पत्रकारों के साथ अपने सत्र को केवल १५ मिनट तक ही सीमित रखा था।

About Author

Advertisement