कोलकाता में ‘व्यूज एक्सचेंज’ की २५वीं वार्षिक आम बैठक संपन्न

22a9c96e-27c4-4abe-b8df-ab4cc9404ffa

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पश्चिम बंगाल विधान सभा के ११वें और वर्तमान अध्यक्ष रथीन्द्र बोस

कोलकाता: कोलकाता में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की प्रतिष्ठित संस्था ‘व्यूज एक्सचेंज’ की २५वीं वार्षिक आम बैठक (एनुअल जनरल मीटिंग) का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस विशेष और रजत जयंती समारोह में पश्चिम बंगाल विधान सभा के ११वें और वर्तमान अध्यक्ष रथीन्द्र बोस ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
​इस अवसर पर देश के जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) के साथ संवाद करने और व्यावसायिक विषयों पर विचार साझा करने के बाद विधान सभा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर प्रसन्नता व्यक्त की। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा, “ज्ञान, अनुभव और पेशेवर उत्कृष्टता का यह अनूठा संगम वास्तव में प्रेरणादायक है। इस विशिष्ट मंच पर प्रतिष्ठित वित्तीय विशेषज्ञों के साथ सौहार्दपूर्ण समय बिताने का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”
​इस २५वीं वार्षिक बैठक में व्यूज एक्सचेंज के अध्यक्ष सीए ऋषि खटोर, ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ (आईसीएआई) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए रंजीत अग्रवाल, संस्था की सचिव सीए ज्योति मंडल और सीए विनय सिंघानिया सहित वित्तीय व कॉरपोरेट जगत की कई दिग्गज विभूतियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान देश के आर्थिक सुदृढ़ीकरण, कॉर्पोरेट गवर्नेंस और वित्तीय पारदर्शिता को बढ़ावा देने में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके योगदान की सराहना की गई।

About Author

Advertisement