सिलीगुड़ी: कल कोलकाता के विश्व बंगला सम्मेलन केंद्र में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)के नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह आयोजित होने जा रहा है।इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उपस्थित रहेंगे। इस संदर्भ में सिलीगुड़ी के भारतीय जनता पार्टी विधायक डॉ. शंकर घोष ने कहा कि कोलकाता कल एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है।बंगाल की जनता के आशीर्वाद से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित यह कार्यक्रम राज्य के विकास और सुशासन के संघर्ष को और अधिक सशक्त बनाएगा।उन्होंने आगे कहा कि देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय गृह मंत्री तथा आधुनिक भारत के चाणक्य अमित शाह की उपस्थिति पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को नई प्रेरणा प्रदान करेगी।डॉ. शंकर घोष ने बंगाल की पवित्र धरती पर अमित शाह का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया।








