कोलकाता में दसवां ‘कठिन चीवर दान समारोह–२०२६’ संपन्न, राज्य मंत्री विशाल लामा हुए शामिल

a4189a3b-4861-4c5b-bcdf-17fcb92a6576

​कोलकाता: कोलकाता के अलीपुर स्थित अशोक बुद्ध विहार – डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ध्यान केंद्र के तत्वावधान में दसवां ‘कठिन चीवर दान समारोह–२०२६’ भव्य रूप से संपन्न हुआ।
​इस आध्यात्मिक एवं धार्मिक समारोह में पश्चिम बंगाल सरकार के गृह एवं पर्वतीय मामले, अल्पसंख्यक मामले एवं मदरसा शिक्षा राज्य मंत्री तथा कालचीनी के विधायक विशाल लामा सहित बौद्ध धर्म के अनुयायियों और श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भगवान गौतम बुद्ध के कालजयी उपदेशों—शांति, करुणा, मैत्री और मानवता का स्मरण किया गया।
​समारोह में शामिल होते हुए राज्य मंत्री लामा ने कामना की कि भगवान बुद्ध की शांति, अहिंसा, समानता और करुणा की महान शिक्षाएं मानवता को एक बेहतर और सद्भावपूर्ण विश्व की ओर ले जाती रहें। कार्यक्रम के समापन पर ‘नमो बुद्धाय’ और ‘साधु साधु साधु’ के उद्घोष के साथ विश्व शांति और मानव कल्याण की प्रार्थना की गई।

About Author

Advertisement