नयाँ दिल्ली: मिस यूनिवर्स इंडिया २०२६प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले रविवार, २३ अगस्त २०२६को पिंक सिटी जयपुर में आयोजित किया गया। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में ५२ सुंदरियां शामिल हुईं। प्रतियोगियों को परखने के लिए एक खास कमेटी बनाई गई थी, जिसमें मनोरंजन जगत के जाने-माने चेहरे भी शामिल हुए। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन, उर्वशी रौतेला और सेलिना जेटली इस प्रतियोगिता में बतौर जज शामिल हुईं। टॉप-५ फाइनलिस्ट में तमिलनाडु की वैष्णवी, गुजरात की अनुश्री सतवालेकर, महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव, केरल की कैजिया लिज मैजो और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ शामिल रहीं। रात २,५०पर विनर के नाम का ऐलान किया गया और केरल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया २०२६का खिताब अपने नाम कर लिया।
मिस यूनिवर्स इंडिया २०२६ की विनर
सौंदर्य प्रतियोगिता के आखिरी राउंड में कंटेस्टेंट्स को जजेस के सामने ४० सेकेंड का क्लोजिंग रिमार्क पेश पेश करना था, जिसमें पांचों फाइनलिस्ट ने जिंदगी को लेकर अपना नजरिया, चुनौतियों और भविष्य को लेकर अपने विचारों को पेश किया। अपने क्लोजिंग रिमार्क से कैजिया लिज मैजो, कमेटी को इंप्रेस करने में सफल रहीं और इस साल का खिताब अपने नाम कर लिया। मिस यूनिवर्स इंडिया २०२५ की विजेता मनिका विश्वकर्मा ने केरल की कैजिया के सिर पर ताज पहनाया और इस पल में कैजिया काफी इमोशनल हो गईं।
तमिलनाडु की वैष्णवी ने दी टक्कर
केरल की कैजिया को तमिलनाडु की वैष्णवी ने टक्कर दी, जो उनके साथ टॉप २ में रहीं और फिर फर्स्ट रनरअप रहीं। वहीं गुजरात की अनुश्री सतवालेकर सेकेंड रनरअप रहीं, महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव थर्ड रनरअप चुनी गईं और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ फोर्थ रनरअप रहीं। बता दें, इस साल की विजेता यानी केरल की कैजिया लिज मैजो अब इस साल के अंत में प्यूर्टो रिको में आयोजित होने जा रहे ७५वें मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेंगी और प्रतियोगिता में भारत का नेतृत्व करेंगी।









