कोलकाता: पूर्वी भारत के प्रमुख वैल्यू फैशन रिटेलर्स में से एक, ‘स्टाइल बाज़ार’ को प्रतिष्ठित ‘कालकत्ता फुटबॉल लीग’ (सीएफएल) २०२६ का टाइटल स्पॉन्सर (मुख्य प्रायोजक) घोषित किया गया है। यह साझेदारी एशिया की सबसे पुरानी और ऐतिहासिक फुटबॉल प्रतियोगिताओं में से एक के व्यावसायिक और सामुदायिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
इंडियन फुटबॉल एसोसिएशन (आईएफए) द्वारा आयोजित यह लीग एक सदी से भी अधिक समय से बंगाल की खेल संस्कृति और पहचान का अहम हिस्सा रही है।
टाइटल स्पॉन्सर के तौर पर स्टाइल बाज़ार लीग की दृश्यता (विजिबिलिटी) बढ़ाने और स्थानीय फुटबॉल प्रतिभाओं को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए काम करेगा।
साझेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आईएफए के सचिव अनिरबन दत्ता ने कहा कि बंगाल में गहरी जड़ें रखने वाले ब्रांड स्टाइल बाज़ार का लीग से जुड़ना हमारी खेल विरासत का जश्न है, जो फुटबॉलरों की अगली पीढ़ी को प्रेरित करेगा।
वहीं, स्टाइल बाज़ार के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रेयांस सुराणा ने कहा कि फुटबॉल बंगाल की संस्कृति का हिस्सा है और इस ऐतिहासिक लीग का टाइटल स्पॉन्सर बनना उस समुदाय के प्रति आभार जताने का तरीका है, जिसने हमें अपनाया है। लीग के कमर्शियल और ब्रॉडकास्ट राइट्स धारक ‘नंबर १० स्पोर्ट्स’ के मैनेजिंग डायरेक्टर भावेन कामदार ने भी उम्मीद जताई कि इस साझेदारी से फैंस का जुड़ाव बढ़ेगा और लीग की प्रतिष्ठा और मजबूत होगी।
इस एकीकरण से डिजिटल और ब्रॉडकास्ट प्लेटफॉर्म पर व्यापक पहुंच के जरिए लीग की व्यावसायिक वैल्यू में भारी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।










