काउंटी चैंपियनशिप में भारतीय पेसर मुकेश कुमार नॉटिंघमशायर के साथ अनुबंध

IMG-20260915-WA0060

नयाँ दिल्ली: ​भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने २०२६ काउंटी चैंपियनशिप के अंतिम दो मैचों के लिए नॉटिंघमशायर के साथ करार किया है। ‘डिवीजन वन’ के खिताबी दौर में शामिल नॉटिंघमशायर ने अपने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ३२ वर्षीय भारतीय गेंदबाज को टीम में शामिल किया है।
​काउंटी चैंपियनशिप की डिवीजन वन अंक तालिका में नॉटिंघमशायर फिलहाल दूसरे स्थान पर मौजूद है। टीम शीर्ष पर काबिज समरसेट से केवल ४ अंक पीछे है, जिसके चलते सीजन के आखिरी दो मैच खिताबी दौड़ के लिए बेहद महत्वपूर्ण बन गए हैं। नॉटिंघमशायर के मुख्य कोच पीटर मूर्स ने मुकेश की अनुभव और स्विंग गेंदबाजी क्षमता पर पूरा भरोसा जताया है।
​मुकेश हाल ही में दलीप ट्रॉफी २०२६ का खिताब जीतने वाली ईस्ट जोन टीम का हिस्सा थे, जहां उन्होंने फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ ३ विकेट लेकर अपनी लय साबित की थी। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में २३३ विकेट चटका चुके मुकेश ने भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए अब तक ३ टेस्ट और १७ टी-२० अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

About Author

Advertisement