करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक के साथ श्री चरणी शीर्ष स्थान पर कायम​

IMG-20260915-WA0068

दुबई: भारतीय स्पिनर श्री चरणी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा जारी ताजा महिला टी-२० रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ २० रन देकर ४ विकेट हासिल करने वाली श्री चरणी ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ ८०४ रेटिंग अंक हासिल कर ली है।​श्री चरणी द्वारा हासिल किया गया यह आंकड़ा आईसीसी रैंकिंग में किसी भी भारतीय गेंदबाज या बल्लेबाज द्वारा प्राप्त किया गया अब तक का सर्वोच्च रेटिंग अंक है। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान मिताली राज के २०११ में बल्लेबाजी में हासिल ७८० अंकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। अब वह नवंबर २०१८ में ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट द्वारा बनाए गए ऑल-टाइम रिकॉर्ड (८०६ अंक) से केवल २ अंक पीछे हैं।​एशिया कप में सर्वाधिक १४ विकेट चटकाने वाली दीप्ति शर्मा भी ४ पायदान की छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। बल्लेबाजों की रैंकिंग में एशिया कप में सर्वाधिक २३६ रन बनाने वाली शेफाली वर्मा छठे स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि स्मृति मंधाना पांचवें स्थान पर कायम हैं। शेफाली ऑलराउंडरों की सूची में भी १५वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

About Author

Advertisement