ईंग्लिश प्रीमियर लीगः वूल्व्स के खिलाफ लिवरपूल की निराशाजनक हार

IMG-20260304-WA0086

लंदन: ईंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में लिवरपूल को एक बार फिर निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार रात खेले गए मुकाबले में वूल्व्स ने लिवरपूल को २-१ से हरा दिया।
यह लिवरपूल की पिछले पाँच मैचों में दूसरी हार है और मौजूदा सीज़न में कुल नौवीं हार रही। अवे मैच में ६६ प्रतिशत बॉल पज़ेशन रखने के बावजूद लिवरपूल पिछड़ गया।
वूल्व्स के लिए रोड्रिगो गोमेस ने ७८वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद मोहम्मद सालाह ने ८३वें मिनट में गोल कर मुकाबला १-१ से बराबर कर दिया। हालांकि, इंजरी टाइम के चौथे मिनट में आंद्रे ने गोल दागकर वूल्व्स को लगातार दूसरी जीत दिला दी।
इस हार के बाद गत सीज़न का चैंपियन लिवरपूल २९ मैचों में ४८ अंकों के साथ अंक तालिका में पाँचवें स्थान पर बना हुआ है। वहीं वूल्व्स ३० मैचों में १६ अंकों के साथ २०वें स्थान पर है।
अन्य मुकाबलों में सण्डरलैंड ने लीड्स यूनाइटेड को १-० से हराया, जबकि एवरटन ने बर्नली को २-० से पराजित किया। इसके अलावा बोर्नमाउथ और ब्रेंटफोर्ड के बीच खेला गया मैच ०-० की बराबरी पर समाप्त हुआ।

About Author

Advertisement