इंजीनियर दिवस पर मुख्यमंत्री ने सर एम विश्वेश्वरैया को किया याद

b2ba75e5-7966-40ec-a82f-ed103c42c30f

आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को सराहा

​ईटानगर: ​राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस के अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया के योगदान को याद करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जल प्रबंधन, बांध डिजाइन और बुनियादी ढांचे के विकास में विश्वेश्वरैया के दूरदर्शी योगदान ने ही आधुनिक भारत के निर्माण की मजबूत नींव रखी थी।
​वर्ष १९५५ में भारत रत्न से सम्मानित सर एम. विश्वेश्वरैया का कार्य के प्रति समर्पण और अनुशासन आज भी दुनिया भर के इंजीनियरों के लिए एक मार्गदर्शक का काम कर रहा है।
​इसी अवसर पर उन्होंने नई तकनीक, नवाचार और समस्या समाधान के माध्यम से देश के भविष्य को आकार देने में जुटे सभी इंजीनियरों को राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस की हार्दिक बधाई दी।

About Author

Advertisement