इंग्लैंड के विरुद्ध ड्रॉ के साथ भारत सेमीफाइनल की दौड़ में

IMG-20260820-WA0204

​एम्सटलवीन (नीदरलैंड्स): भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के क्रम को जारी रखते हुए एफआईएच हॉकी विश्व कप के अगले दौर में स्थान बना लिया। बृहस्पतिवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पूल डी का मैच गोलरहित ड्रॉ (०-०) पर समाप्त हुआ। इस ड्रॉ के साथ ही भारत अजेय रहकर दूसरे दौर में पहुँच गया, जबकि इंग्लैंड का अभियान ४ अंकों के साथ ग्रुप चरण में ही समाप्त हो गया।
​पूल डी में भारत ५ अंकों के साथ चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा। भारत ने ओलंपिक रजत पदक विजेता तथा विश्व की चौथे नंबर की टीम चीन के विरुद्ध २-२ से ड्रॉ के साथ विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद भारत ने दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध ६-१ से आसान जीत हासिल की थी।
​आत्मविश्वासी भारत ने आज इंग्लैंड के विरुद्ध गोलरहित ड्रॉ के साथ सेमीफाइनल में खेलने की संभावनाओं को भी जीवित रखा है। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। आज के मैच में दोनों टीमों ने गोल करने के कई अवसर बनाए, लेकिन अंतिम सीटी बजने तक कोई भी बढ़त हासिल नहीं कर सका। भारतीय महिला टीम ने मैच में ६ पेनल्टी कॉर्नर गंवाए (जबकि इंग्लैंड को ११ पेनल्टी कॉर्नर मिले)।

About Author

Advertisement